ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हादसे में पिथौरागढ़ निवासी नवविवाहिता की मौके पर ही मौत, मृतका के पति समेत आठ यात्री घायल

पिथौरागढ़। नेपाल के बैतड़ी जिले में एक यात्री जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में पिथौरागढ़ निवासी नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका के पति समेत आठ यात्री घायल हैं जिनका बैतड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को बैतड़ी से झूलाघाट की ओर आ रही यात्री जीप (सुप प्र 01001 ज 1500) दशरथचंद नगरपालिका 10 के भगोड़ेनोला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में पिथौरागढ़ के टकाना निवासी मीना पत्नी नीरज भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नीरज सहित आठ यात्री घायल हो गए।

बैतड़ी प्रहरी के प्रहरी प्रमुख, प्रहरी नायब उपनिरीक्षक दीपक गिरि ने बताया कि घायल सवारियों को जिला अस्पताल बैतड़ी पहुंचाया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।

हादसे में मृत मीना की अप्रैल में ही नीरज भट्ट के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ अपने मायके नेपाल गई थी और बुधवार को दोनों पिथौरागढ़ के लिए लौट रहे थे। हादसे की सूचना से परिजन गहरे सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 09 फ़रवरी 2026
error: Content is protected !!