ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कमलुवागांजा के खेल प्रांगण में सौहार्द जन सेवा समिति द्वारा बृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

ंइस अवसर संस्था अध्यक्ष  विद्या महतोलिया ने बताया की संस्था 2005 से हर साल वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम करते आ रही है ।

इसी कड़ी में आज गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में यह कार्यक्रम किया गया। इसमें एक-एक वृक्ष प्रत्येक बच्चों के नाम पर जारी किया गया, ताकि लगाए हुए पौधों की देखभाल उचित प्रकार हो सके।

अध्यक्ष  ने यह भी बताया कि अगले वर्ष इन वृक्षों का समिति द्वारा पुनः निरीक्षण किया जाएगा तथा उन बच्चों को समिति प्रशस्ति पत्र द्वारा पुरस्कार स्वरूप सम्मानित भी करेगी।

जिन बच्चों के पौधे सुरक्षित रहेंगे… अनार. आम. अमरुद. जामुन. लीची. नीबू. नीम आदि के फलदार एवम छायादार एक सौ एक पौधे स्कूल में लगाए गए.. संरक्षक पी सी पंत जी द्वारा पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

इन वृक्षों को उपलब्ध कराने में उद्यान विभाग का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर.. स्कूल प्रबंधक नैनवाल जी द्वारा संस्था को धन्यवाद करते हुए।

पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया पौधरोपण में अध्यक्ष विद्या महतोलिया.उपाध्यक्ष तनुजा पाण्डेय. कोषाध्यक्ष ममता भट्ट.. संरक्षक नीरजा बोरा.सचिव विद्या जोशी ,उपसचिव अंजू पांडेय . संयुक्त सचिव शशि जोशी.मिडिया प्रभारी कविता तिवारी पदाधिकारी पूर्णिमा पांडेय,श.माया उप्रेती..संयोजक ईश्वर चंद्र भट्ट. मोहन चंद्र जोशी, ,पदाधिकारी पुनीता पांडेय .एवम स्कूल के शिक्षक एवम छात्र छात्राओ का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें :  डेमोग्राफी परिवर्तन मामले पर सांसद अजय भट्ट सख्त, जिलाधिकारी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!