ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सरकारी राशन की दुकानों में पहुंचा प्लास्टिक का चावल, उपजिलाधिकारी ने बैठाई जाँच

कोटद्वार। कोटद्वार में सरकार की ओर से गरीबों को मिलने वाले खाद्यान में मिलावट का मामला सामने आया है। सरकारी सस्ते गल्ले से मिलने वाले चावल में प्लास्टिक के नकली चावल मिल रहे है।

शशिरानी नकली चावल मिले होने की शिकायत लेकर आज उपजिलाधिकारी के पास पंहुची और नकली चावल के कुछ सैंपल दिखाए।

जिसमे उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी को भी चावल देखने में अजीब से लगे जिसमे उपजिलाधिकारी ने कहा कि नकली चावल का मामला संज्ञान में आया है।

इसमें जांच कराई जाएगी और जांच के उपरांत ही कार्यवाही की जाएगी।

पीड़ित महिला ने बताया कि, यह प्लास्टिक के चावल छः महीनों से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से मिल रहे है।

जिसे खाकर हमारी तबियत खराब हो रही है। पेट दर्द, गैस और आंतों से संबंधित सहित कई अन्य बीमारियां देखने को मिल रही है।

चावल को धोते समय इनमें चिकनाहट देखी जा रही है। पानी में डालते ही यह बाहर निकल जा रहे है। सरकार की ओर से मिलने वाले राशन से जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : सीडीओ ने जिले में विकास कार्यों व बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक; विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

You missed

error: Content is protected !!