ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बीएलएम एकेडेमी में आयोजित स्व. वेद प्रकाश गुप्ता स्मृति बैडमिंटन, शतरंज और कुमांऊ स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रबंधक साकेत अग्रवाल, निदेशक सौम्या अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या डा गायत्री कंवर ने बैडमिंटन एवम् शतरंज के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

संयोजक हर्ष गोयल ने बताया कि दूसरे दिन शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया।

बैडमिंटन का परिणाम इस प्रकार रहा – बालक वर्ग के विजेता- अंडर 14 दीक्षांत स्कूल,अंडर 17 दीक्षांत स्कूल, अंडर 19 शेमफोर्ड स्कूल ।बालक वर्ग के उपविजेता- अंडर 14 ग्रेट मिशन स्कूल ,अंडर 17 ग्रेट मिशन स्कूल, अंडर 19 गुरुकुल स्कूल । बालिका वर्ग के विजेता- अंडर 14 गुरुकुल स्कूल,अंडर 17 बी एल एम एकेडमी, अंडर 19 बी एल एम एकेडमी । बालिका वर्ग के उपविजेता- अंडर 14 बी एल एम एकेडमी,अंडर 17 गुरुकुल स्कूल, अंडर 19 स्कॉलर एकेडमी। शतरंज प्रतियोगिता में विजेता इंस्पिरेशन स्कूल, उप विजेता बी एल एम एकेडमी रहा एवम् डी ए वी स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।

टेनिस प्रतियोगिता सिंगल्स के सीनियर वर्ग में मानस तिवारी और प्रखर तिवारी ने तथा जूनियर वर्ग में सत्यम सती और अक्षत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

टेनिस के फाइनल मौकाबले तथा डबल्स के मुकाबले कल खेले जायेंगे। हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल एवम् रुद्रपुर आदि से लगभग 250 से अधिक खिलाड़ीयों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक राजेंद्र राणा, नरेश जोशी, हर्षिता परिहार ,ललित सिंह लामाकोटी, धीरज पाण्डे,मनीष भट्ट और तनुज सनवाल रहे। खेल विभाग के हर्ष गोयल,निश्चल जोशी, संजय सजवान, हेमंत जोशी, रंजना बोरा, वंदना नेगी, रोहित कुमार, त्रिभुवन नित्वाल,दीपक जोशी,भास्कर भट्ट, ज्योति गड़िया, राखी कोरंगा आदि ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासन

You missed

error: Content is protected !!