ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। रानीबाग और अमृतपुर क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। यहां घूमने के नाम पर नदियों में नहाने ,पिकनिक मनाते हुए बरेली , रामपुर , मुरादाबाद और हल्द्वानी के सैकड़ो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।

इस दौरान पकड़े गए सभी बच्चे , बुजुर्ग और महिलाओं का पुलिस एक्ट में चालान किया गया ।

इस दौरान कई वाहनों के चालान काटे गए और कई गाड़ियों को पुलिस द्वारा जब्त भी कर लिया गया ।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहां कि यहां पर तीर्थ व धाम होने के चलते यहां पर अराजकता फैलाने और नशा करने और अराजक तत्वों के खिलाफ लगातार पुलिस को शिकायत मिल रही हैं ।

जिसके आधार पर पुलिस अराजक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है उन्होंने कहा कि देवभूमि की शांत वादियों में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत सख्त: भूमि विवाद, फर्जीवाड़ा और जाम पर त्वरित कार्रवाई, भू-कानून उल्लंघन मामलों की जांच के आदेश

You missed

error: Content is protected !!