देहरादून। स्थित परेड ग्राउंड में सोमवार को गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया
समारोह के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पदक अलंकरण कर सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
झांकियों में सूचना विभाग अव्वल, तीसरी बार हासिल किया प्रथम स्थान
गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गईं।
प्रथम स्थान: सूचना विभाग
द्वितीय स्थान: संस्कृत शिक्षा विभाग
तृतीय स्थान: विद्यालयी शिक्षा विभाग
वहीं परेड टुकड़ियों में
प्रथम: सीआरपीएफ
द्वितीय: आईटीबीपी
तृतीय: 14वीं डोगरा रेजीमेंट (आर्मी)
को सम्मानित किया गया।
इन विषयों पर आधारित रहीं विभागीय झांकियां
उत्तराखंड रजत जयंती
शीतकालीन धार्मिक यात्रा
पर्यटन
महिला सशक्तीकरण व बाल विकास
ग्राम्य विकास
उद्यान विभाग
विद्यालयी शिक्षा
उरेड़ा (अक्षय ऊर्जा)
वन विभाग
उद्योग विभाग
संस्कृत शिक्षा
देशभक्ति के रंग में सजी परेड, कई टुकड़ियों ने किया मार्च पास्ट
परेड में 14वीं डोगरा रेजीमेंट, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, हिमाचल पुलिस, पीएसी, महिला दल, होमगार्ड्स, पीआरडी, एनसीसी बॉयज-गर्ल्स, अश्व दल, पुलिस संचार, अग्निशमन और सीपीयू की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया।
लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन
राज्य के लोक कलाकारों ने छोलिया नृत्य, गढ़वाली नृत्य, पाइप बैंड सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों, शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों और राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इन अधिकारियों को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान
उत्कृष्ट सेवा सम्मान
डॉ. नीरज सिंघल – निदेशक पशुपालन
मस्तू दास – सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी
अरुण कुमार सिंह – अनुभाग अधिकारी, सचिवालय
राकेश सिंह असवाल – समीक्षा अधिकारी, सचिवालय
राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक
यशपाल सिंह – निरीक्षक, एसटीएफ
नरोत्तम बिष्ट – एसआई, एसटीएफ
देवेंद्र कुमार – आरक्षी, एसटीएफ
भूपेंद्र सिंह मार्तोलिया – मुख्य आरक्षी, एसटीएफ
सुनील कुमार – एएसआई, सशस्त्र पुलिस पौड़ी
सुनील रावत – मुख्य आरक्षी, नागरिक पुलिस दून
लोक भवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोक भवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
सीएम आवास पर फहराया तिरंगा, दिलाई संविधान की शपथ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है।
सचिवालय व सूचना भवन में भी हुआ ध्वजारोहण
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय परिसर में ध्वजारोहण कर आदर्श राज्य बनाने का संकल्प दिलाया।
वहीं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना भवन में तिरंगा फहराकर संविधान, एकता और अखंडता के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।





