ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। निजी शिक्षण संस्थान में लखनऊ निवासी BCA सेकंड ईयर की छात्रा के आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है, मृतक वाशवि का शव भीमताल के निजी शिक्षण संस्थान में फंदे से लटका हुआ मिला था।

घटना के बाद पुलिस ने सब कब्जे में लिया और वीडियो ग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया गया, वाशवि अपनी मौत के बाद कई सवाल छोड़ गई है।

वाशवि के परिजनों ने कॉलेज की मैनेजमेंट पर तमाम संगीत आरोप लगाए, तुमने कहा कि कालेज प्रबंधन बार-बार अपने बयान बदल रहा है और किसी तरह का सहयोग नहीं कर रहा है, उन्होंने नैनीताल पुलिस से मांग अपनी बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगायी है।

30 जुलाई को वाशवि का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था, मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजन बार-बार इस बात को कह रहे हैं कि उनकी बेटी कुछ विचार थी और आत्महत्या जैसे कदम के लिए कभी सोच भी नहीं सकती थी, तो आखिर उनकी बेटी के साथ ऐसा क्या हुआ जिसके चलते उसकी आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अब पुलिस मामले की जांच कर रही है, क्या वाशवि ने रैगिंग के चलते सुसाइड जैसा कदम उठाया या वजह कुछ और है, इन सब सवालों के जवाब अब पुलिस की जांच में सामने निकल कर आएंगे।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय स्तर की भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

You missed

error: Content is protected !!