उत्तराखंड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली पुलिस ने कोकेन की तस्करी में महिला को किया गिरफ्तार
ड्रग पेड्डलर्स और नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
देहरादून। पुलिस ने कोकेन की तस्करी करने वाली केन्या की महिला तस्कर को मसूरी रोड के पास से 31 ग्राम कोकेन के साथ गिरफ्तार किया है।
बता दें यह महिला कई वर्षो से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है, आरोपी महिला से बरामद हुई कोकेन की कीमत लगभग 21 लाख रूपए आँकी गयी है।
यह महिला हाई प्रोफाइल पार्टीज में इस तरह के मादक पदार्थों की तस्करी को अंजाम दिया करती थी।
फिलहाल मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है वहीँ जल्द ही आरोपी महिला को न्यायालय के सामने पेश किया जाये।














