ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासनहल्द्वानी : फतेहपुर क्षेत्र में बाघ का हमला, महिला की मौत से दहशत; ग्रामीणों का वन विभाग पर फूटा गुस्साहल्द्वानी : गल्ला मंडी में युवक-युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर,युवक-युवती की हुई पहचाननैनीताल में भारत स्काउट एवं गाइड का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्नहल्द्वानी : गल्ला मंडी में छात्रा की निर्मम हत्या; हरीश पनेरु के नेतृत्व में पुलिस से मिले परिजन, हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
खबर शेयर करे -

मल्लीताल चार्टन लाॅज में सत्यापन न होने पर मकान मालिक दिलावर व क्षेत्र के अन्य चार किरायेदारों का चालान

नैनीताल। काशीपुर में युवती की मौत पर श्री राम सेवा दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पुलिस ने क्षेत्र में किराए पर रहने वालों का सत्यापन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने सत्यापन नहीं कराने पर पांच लोगों का चालान किया।

बीते बुधवार को नगर में किराए के कमरे में रहने वाली युवती ने काशीपुर जाकर अपने घर में आत्महत्या की थी। मामले को लव जिहाद बताते हुए विभिन्न संगठनों ने कोतवाली में हंगामा किया और समुदाय विशेष के एक युवक पर आरोप लगाए।

कार्यकर्ताओं ने देर रात तहरीर देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक और युवती एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग कमरों में रहते थे, लेकिन सभी की रसोई एक ही थी।

सत्यापन में अनियमितता मिलने पर पुलिस ने मकान मालिक का कोर्ट चालान भी किया था। हालांकि उक्त युवक कमरे में नहीं मिला। शुक्रवार को भी पुलिस ने क्षेत्र में किराए में रह रहे लोगों के सत्यापन किया।

इस दौरान कई लोग बिना सत्यापन के रहते पाए गए। एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि मल्लीताल चार्टन लाॅज में सत्यापन न होने पर मकान मालिक दिलावर व क्षेत्र के अन्य चार किरायेदारों का भी चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें :  सोनम के बाद अब अंजू निकली बेवफा...' हनीमून पर पति को दी दर्दनाक मौत, पूरी कहानी जान काँप जायेगी रूह

You missed

error: Content is protected !!