ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

300 बसें और 250 से सबसे अधिक छोटी गाड़ियों से पोलिंग पार्टी होगी रवाना, जीपीएस से लैस की गाड़ियां

हल्द्वानी।  19 अप्रैल को उत्तराखंड में लोकसभा के मतदान होने हैं मतदान से पहले सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी चुनाव को संपन्न कराने की तैयारी में जुटे हुए हैं. 19 अप्रैल को मतदान होने हैं इसके मध्य नजर 17 और 18 अप्रैल को निर्वाचन से जुड़े पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।

इसको देखते हुए परिवहन विभाग ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली है संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के लिए 300 से अधिक बसें और ढाई सौ से अधिक छोटी गाड़ियों को लगाई गई है जहां इन सभी गाड़ियों को जीपीएस से लैस किया गया है।

इसके अलावा इन गाड़ियों की निगरानी के लिए नैनीताल जिले के हल्द्वानी के एमबीपीजी डिग्री कॉलेज में मॉनिटरिंग सेंटर लगाया गया है निर्वाचन से जुड़ी सभी पोलिंग पार्टियों की गाड़ियों की निगरानी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नैनीताल जनपद में लोकसभा निर्वाचन कार्य के लिए 526 बसें, 715 छोटी-बड़ी टैक्सी मैक्सी वाहन, 90 भार वाहन के साथ 50 से अधिक सरकारी गाड़ियों का अधिग्रहण की गई।

उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को नैनीताल जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियों की रावण की होनी है जिसके लिए सभी गाड़ियों को बुला लिया गया है,और उन गाड़ियों में जीपीएस लगाने की कार्रवाई की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि जीपीएस के माध्यम से पोलिंग पार्टियों को लाने ले जाने वाली गाड़ियों की रूटों की निगरानी की जाएगी इसके अलावा ओवर स्पीड वाहनों को लेकर लगातार प्रवर्तन की टीमों द्वारा अभियान जारी है जिन वाहनों में स्पीड गवर्नर नहीं लगाए गए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य समाप्त होते ही अभियान चलाकर ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी–रामनगर मार्ग पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, चालक गंभीर घायल
error: Content is protected !!