ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अब नवरात्र से दमुवाढूंगा क्षेत्र के 578 एकड में प्रारंभिक सर्वे की प्रक्रिया शुरू होगी।

हल्द्वानी।  कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने स्थानीय लोगों संग जिलाधिकारी से मुलाकात की,जहां जिलाधिकारी ने सर्वे की रूपरेखा साझा की और स्पष्ट किया कि यह काम डीजीपीएस (डिफरेंशियल ग्लोबल पोज़िशनिंग सिस्टम) तकनीक से किया जाएगा।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने उपजिलाधिकारी राहुल शाह को सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी है और निर्देश दिए हैं कि दमुवाढुंगा में शीघ्र ही कैंप कार्यालय स्थापित कर पिलर लगाने का काम भी शुरू किया जाए।

यह भी पढ़ें :  मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

उन्होंने स्थानीय लोगों से वार्डवार टीम बनाने की अपील की ताकि सरकारी टीम को सर्वे कार्य में सहयोग मिल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि अगले 50 वर्षों को ध्यान में रखकर क्षेत्र की बढ़ती आबादी की जरूरतों पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और सीवर व्यवस्था को देखते हुए कार्य योजना तैयार की जाएगी।

करीब 40 हजार आबादी वाले इस क्षेत्र में नगर निगम के 35, 36 और 37 नंबर तथा आंशिक रूप से वार्ड 38 भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 मार्च 2026

विधायक बंशीधर भगत जी लंबे समय से इस मुद्दे के समाधान के लिए प्रयासरत थे,और अब मुख्यमंत्री के फैसले ने लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी करने का मार्ग प्रशस्त किया है।

डीजीपीएस सर्वे के बाद दमुवाढुंगा के निवासियों को अपने घरों और जमीनों का मालिकाना हक मिलेगा और साथ ही विकास कार्यों के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में गैस किल्लत पर फूटा गुस्सा, चूल्हा जलाकर कांग्रेस का प्रदर्शन

सरकार के इस निर्णय से दमुवाढुंगा के लोगों में खुशी की लहर है और उम्मीदें जगी हैं कि अब क्षेत्र का भविष्य सुनियोजित ढंग से संवरेगा।

दमुवाढुंगा में नवरात्र से शुरू होगा सर्वे,40 हजार लोगों को मालिकाना हक मिलने की उम्मीद!

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व पार्षद देवी दयाल उपाध्याय ,महेश जोशी ,विजय चन्द्र पप्पू प्रधान,पार्षद प्रतिनिधि वार्ड न 37 हृदयेश कुमार,पार्षद वार्ड न 36 तनुजा जोशी,अरुण टम्टा,पनराम,नंदलाल,महेशानंद,गणेश टम्टा,हरीश गौरा,मुन्नी बिष्ट समेत क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रहीं।

You missed

error: Content is protected !!