ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में बनभूलपुरा अतिक्रमण प्रभावितों के लिए PM आवास योजना कैंप, 21 मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने पुनर्वास की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। करीब 30 हेक्टेयर भूमि में 4300 से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए कैंप लगाए जाएंगे।

इसी क्रम में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेई ने क्षेत्र में आवास योजना के फॉर्म वितरण प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण शुरू कराया।

उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक प्रभावित क्षेत्र में फॉर्म बांटे जाएंगे। इसके बाद 21 मार्च से रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र में छह अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाकर पात्र परिवारों के फॉर्म भरवाए जाएंगे।

प्रशासन द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। गौरतलब है कि बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में लगभग 50 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हो रही है, जिसके पुनर्वास को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : जिला बार एसोसिएशन नैनीताल का चुनाव कार्यक्रम घोषित, इस तारीख को होगा मतदान

You missed

error: Content is protected !!