ब्रेकिंग न्यूज़
डीएसबी परिसर में पीएम ऊषा मेरू के तहत दो दिवसीय लाइफ स्किल कार्यशाला का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने सीखे व्यक्तित्व विकास के गुरहल्द्वानी : बनभूलपुरा में पानी संकट से मिलेगी राहत, 154 करोड़ की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, 40 हजार परिवारों को मिलेगा फायदामिडिल ईस्ट तनाव का असर! हल्द्वानी में पेट्रोल संकट की आहट, कई पंपों पर “पेट्रोल समाप्त” के नोटिसनैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन: शराब के नशे में मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीजनैनीताल : SSP डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 ने परेड में जवानों की फिटनेस, क्षमता व दक्षता का किया आंकलन; उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस कर्मियों को किया पुरस्कृत
खबर शेयर करे -

मंदिर के पुराने स्वरूप से छेड़छाड़ का आरोप,धाम के पुजारियों और स्थानीय लोगों ने पिलर हटाने की मांग

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम के सौदर्यीकरण के नाम पर छत विस्तारीकरण के लिए लगाए गए पिलरों पर विवाद उत्पन्न हो गया है। धाम के पुजारियों और स्थानीय लोगों ने मंदिर के पुराने स्वरूप से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पिलर हटाने की मांग की है।

आरोप लगाया कि विरोध के बाद भी अधिकारियों की ओर से जागेश्वर धाम में पिलरों का निर्माण कर दिया गया। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है।

यहां हर साल लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। भक्त धाम की सुंदरता और कलाकृतियों के निहारने के साथ फोटो के रूप में संग्रहित करते हैं। वहीं, जागेश्वर धाम के पुजारियों और स्थानीय लोगों ने मंदिर के पुराने स्वरूप के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

कहना है कि धाम के सौंदर्यीकरण और छत विस्तार के नाम पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने बीते वर्ष पत्थरों के चार विशालकाय कालम खड़े कर दिए। एएसआइ ने स्थानीय पत्थरों को तराशने के लिए राजस्थान से कारीगर मंगाए।

पुजारियों का कहना है कि उन्होंने निर्माण के समय ही पिलर खड़े करने का विरोध किया था, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। एक तरफ एएसआई ने धाम में किसी प्रकार का भी निर्माण करने में प्रतिबंध लगा रहा है, वहीं दूसरी और धाम के मूल स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की जा रही है।

पिलर खड़े करने से मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग संकरा हो गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं के साथ पुजारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें :  विश्व वानिकी दिवस 2026: ‘वन और अर्थव्यवस्थाएं’ थीम के साथ संरक्षण का संदेश

You missed

error: Content is protected !!