सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय रानीखेत के द्वारा “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत जन जागरूकता रैली का आयोजन
रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत
रानीखेत। अमित कुमार महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल, सीमान्त मुख्यालय रानीखेत के निर्देशन में “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल के जवानों व अधिकारियों द्वारा जनसंपर्क व जनजागरण के माध्यम से स्थानीय बाजार में रैली निकाली गयी जिसमें नशे से होने वाले नुकसान व स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्यप्रभाव से बचाव के बारे में जागरूक किया तथा बैनर व पौस्टर का प्रदर्शन किया गया।
यह रैली टैक्सी स्टेण्ड रानीखेत बाजार से आरम्भ होकर सोमनाथ ग्राउण्ड व स्थानीय गनियाद्योली बाजार होकर सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल मे समाप्त हुई।
इस मौके पर देबासीस पाल कमांडेंट, राम कुमार प्रसाद, अमित कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, विकाश कुमार, अरविन्द्र कुमार उप कमाडेंट, केन्दीय विद्यालय रानीखेत के छात्र-छात्राओं एवं सशस्त्र सीमा बल के अधीनस्थ अधिकारी व जवानों ने रैली मे भाग लिया ।





