ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु इन दिनों लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर वे लोगों का कुशलक्षेम जान रहे हैं और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

साथ ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

इसी क्रम में हरीश पनेरु ने विकासखंड ओखलकांडा के ग्राम जमराड़ी में आयोजित रां घाटी क्रिकेट क्लब 2026 टूर्नामेंट में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा भी देते हैं।

इस अवसर पर ओखलकांडा के जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कोटलिया भी मौजूद रहे।

इसके अलावा पनेरु ने विकासखंड धारी के ग्राम परबड़ा के कसियालेख में  प्रताप सिंह की सुपुत्री के विवाह अवसर पर आयोजित महिला संगीत कार्यक्रम में भी भाग लिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर उन्होंने सामाजिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

हरीश पनेरु का कहना है कि उन्हें क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है। वे लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

राजनीतिक रूप से भी इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

क्रिकेट प्रतियोगिताओं, सामाजिक कार्यक्रमों और शादी-विवाह जैसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के जरिए हरीश पनेरु लगातार जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

क्षेत्र के ग्रामीणों से संवाद और जनसंपर्क के माध्यम से वे आगामी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुटे हुए ।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : कौडार में पारंपरिक होली की धूम, पुरुषों ने घर-घर जाकर किया होली गायन
error: Content is protected !!