ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

नैनीताल में मॉलरोड का लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  मॉलरोड का लोक निर्माण विभाग ने निरीक्षण किया। उन्हीने बताया कि 338 लाख से मॉलरोड के 80 मीटर पैच का पक्का निर्माण कार्य किया जाएगा।

   आपको बता दे कि नैनीताल की शान कही जाने वाली लोवर माल रोड 18 अगस्त 2018 की शाम नैनीझील में समा गई थी।

झील किनारे बनी लोवर मॉलरोड के क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरस्त करने के लिए सैंड बैग से इसका ट्रीटमेंट किया गया। लगभग एक हजार सैंड बैग सड़क निर्माण के लिए क्षतिग्रस्त क्षेत्र में लगाए गए।

तबसे ये वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी गई थी। आज लोक निर्माण विभाग के ए.ई. गिविंद जनोटी ने कार्यदाई संस्था स्टार कॉन के ठेकेदार के साथ लोवर मॉलरोड का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि मॉलरोड के 80 मीटर पैच का पक्का सड़क निर्माण 338 लाख की लागत से होना है।

बताया कि मॉलरोड के स्थाई समाधान के लिए एस.डी.ए. (सेल्फ ड्रिलिंग एंकर) बाहर और अंदर की तरफ लगाए जाएंगे, उसके बाद पाइस के साथ कंक्रीट होने के बाद स्लैब से सड़क तैयार की जाएगी।

बताया कि कार्य शुरू होने के दौरान लोवर मॉलरोड को पूर्ण रूप से ट्रैफिक के लिए बन्द किया जाएगा और अपर मॉलरोड से दोनों ही तरफ का ट्रैफिक चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  मंगेतर की मौत के बाद बिन ब्याही मां ने छत पर छोड़ा नवजात, कट्टे में मिले नवजात का पुलिस ने किया खुलासा

You missed

error: Content is protected !!