ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

 उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.पं.नारायण दत्त तिवारी जी के छोटे भाई बनारस विश्व विद्यालय के पूर्व प्रोफेसर श्री रमेश तिवारी जी का लगभग 94 वर्ष की आयु में आज दोपहर संजय गांधी पी.जी.आई.अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया है।

वे दो तीन माह से काफी अस्वस्थ चल रहे थे और उपचाराधीन थे। उनके निधन के वक्त उनके पुत्र श्री मनीशी तिवारी जी, पत्नी श्रीमती उमा तिवारी जी, चचेरे भाई श्री दुर्गादत्त तिवारी जी,भतीजे श्री भुवन चन्द्र तिवारी जी आदि परिजन मौजूद थे।

उनके निधन का शोक समाचार मिलते ही उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के उनके सभी शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। और अधिकतर लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास महानगर-लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

कांग्रेस सेवादल संगठन, समस्त कांग्रेस जनों, बिशेकर गांधीवादी विचारक समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों सहित तमाम लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे स्वस्थ समाज के लिए बड़ी क्षति बताया।

उनकी अन्त्येष्ठि कल प्रात: लखनऊ में ही की जायेगी उससे पहले उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास महानगर-लखनऊ में अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा।

राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल (पूर्वप्रधान)

उपाध्यक्ष उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में 2200 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की डीएम ललित मोहन रयाल ने की समीक्षा

You missed

error: Content is protected !!