सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रानीखेत में लगभग 12000 वाहनों के रिकार्ड ट्रांसफर हुए
वाहन स्वामियों की ओर अरविन्द ह्ययांकी आयुक्त परिवहन विभाग उत्तराखंड शासन देहरादून के प्रति आभार प्रकट कर धन्यवाद प्रेषित किया गया
रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत
देहरादून। आयुक्त परिवहन विभाग उत्तराखंड शासन श्री अरविन्द ह्ययांकी से देहरादून में मुलाकात कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए अवगत करवाया गया कि सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रानीखेत में लगभग 12000 वाहनों के रिकार्ड ट्रांसफर होने से द्वाराहाट, चौखुटिया, रानीखेत, मासी, भिक्यिासैंण क्षेत्र के लोगों को अपने वाहनों से सम्बन्धित फिटनेस , पंजीकरण प्रमाणपत्र आदि कार्यों के लिए अल्मोड़ा कार्यालय नहीं जाना पड़ रहा है।
रानीखेत क्षेत्र के लोगो को वाहन चालने के लिए लाईसेन्स ए०आर०टी०ओ कार्यालय रानीखेत से ही प्राप्त होने लगे है। रानीखेत क्षेत्र में रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता अभियान चलाये जाने के साथ ही साथ संबंधित कार्यालय के अंतर्गत आने वाले वाहनों स्वामियों द्वारा अपने-2 वाहनों के प्रपत्र पूर्ण किये जा रहे है।
त्रिभुवन फर्त्याल द्वारा पुनः क्षेत्रांतर्गत निवासरत समस्त वाहन स्वामियों की ओर अरविन्द ह्ययांकी आयुक्त परिवहन विभाग उत्तराखंड शासन देहरादून के प्रति आभार प्रकट कर धन्यवाद प्रेषित किया गया।





