खबर शेयर करे -

 कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या श्रद्धानंद मिनी स्टेडियम ताड़ीखेत का किया उद्घाटन

“एक पेड़ माँ के नाम” के कार्यक्रम में शिरकत की

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण, खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामलों की मंत्री उत्तराखंड सरकार रेखा आर्या एवं क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने विकासखण्ड ताड़ीखेत में “श्रद्धानंद मिनी स्टेडियम” एवं श्रमिक कैम्प का सयुंक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

वहीं श्रम विभाग द्वारा संचालित स्वास्थ्य कैंप का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किए तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया गया।

भाजपा की कुमाऊं संयोजिका विमला रावत ने मुख्य अतिथि रेखा आर्य को कुमाऊनी परिधान पिछोड़ा भेंट किया।

इसके पश्चात् जी0आई0सी0 एवं जी0जी0आई0सी0 ताड़ीखेत के मध्य आयोजित “एक पेड़ मॉ के नाम” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पेड़ लगाए।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ताड़ीखेत मिनी स्टेडियम का आज लोकार्पण किया गया। निश्चित रूप से सभी खिलाड़ी, फौज की तैयारी करने वाले युवा और स्वास्थ्य को लेकर सचेत जनता के लिए एक उपयुक्त साधना समर्पित किया जा रहा है।

लगभग 93 लाख की धनराशि में बना यह स्टेडियम इस क्षेत्र के लिए बहुत लाभकारी होगा। हमारे गांव के बच्चे जो सड़कों पर वर्जिश किया करते थे। अब वे सब मैदान में आकर तैयारी कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें  रामगंगा बैराज के पास एक साथ मिले चार शव, प्रशासन में हड़कंप

 मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान धनराशि और घोषणा में मानकों के अनुसार जितना कार्य होना तय था, उतना कार्य वर्तमान में पूरा हो चुका है। इसमें शेष जितने अन्य कार्यों की अपेक्षा की जा रही है।

उन्हे प्रस्ताव बनाकर निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना जिसमें 8 से 14 वर्ष के बच्चे अपने खेल की प्रतिभा को दिखाते हुए 1500 रुपए तक की छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ी मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन राशि द्वारा 2000 रुपए प्रति माह और 10000 रुपए प्रति वर्ष प्राप्त कर सकते है।

इस आयु वर्ग के लिए लगभग 150 बालक और 150 बालिकाएं चिन्हित किए जा रहे है। यह मैदान भी एक कोशिश है की ग्रामीण क्षेत्र में न्याय पंचायत स्तर पर हम एक खेल संस्कृति को विकसित कर पाएं और आने वाले समय में उत्तराखंड को देवभूमि के साथ खेल भूमि के नाम पर भी दर्ज कर पाएं।

मुझे बहुत खुशी है कि आने वाले समय में हम 38वे राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने वाले है, इस पर भी तैयारियां चल रही है। इस प्रकार के साधन संसाधन अगर हमारे क्षेत्र के बच्चों को मिलेंगे तो निश्चित रूप से वे उत्तराखंड के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडल लायेंगे।

मिनी स्टेडियम या खेल मैदान चाहे जो कुछ भी हो, उनमें भूमि के हस्तांतरण के बाद बहुत सी औपचारिकताएं होती है। जैसे जैसे औपचारिकताएं पूर्ण होती है, वैसे वैसे मैदान को साकार रूप मिलता जाता है।

अगर कोई स्थान आज क्षेत्रीय खेल बिंदु है, तो निश्चित रूप से माननीय मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से उसके खेल संसाधन को विकसित किया जाएगा।

क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ कार्यकर्ता आज भी मेरी जीत को पचा नहीं पा रहे हैं वहीं उन्होंने पोस्टर बैनरों से सांसद अजय टम्टा की फोटो व नाम नहीं लिखवाने पर भी नाराजगी जताई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में आपसी गुटबाजी साफ नजर आई।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी अश्विन भगत, ग्राम प्रधान ताड़ीखेत मंजीत भगत, पूर्व प्रधान विजय शंकर बिष्ट, प्रमोद रावत, नरेंद्र रौतेला, मोहन नेगी, दीप भगत, गिरीश भगत, ध्यान सिंह रावत, राम सिंह रावत, मुकेश पांडे, मनीष चौधरी, उमेश पंत, रामेश्वर गोयल, पावस जोशी, कैलाश बिष्ट, सरिता पांडे, तनुजा शाह, सुनीता डाबर, मीना वर्मा, उमा रावत, लता पांडे, अनु सोनकर, रेखा आर्या, गणेश राम, चंद्रशेखर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।