ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सांस्कृतिक नगरी द्वाराहाट हुई रागों के रस में सराबोर, बैठकी होली की धूम।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत/द्वाराहाट।  सांस्कृतिक नगरी द्वाराहाट में आजकल बैठकी होली की धूम मची हुई है। कलाकारो सहित दिन रात होली की धूम मच रही है। वही भारतीय शास्त्रीय संगीत पर आधारित रागों पर होली गाई जा रही है।

जिसमे रानीखेत, अल्मोड़ा, नैनीताल, द्वाराहाट सहित चौखुटिया से कलाकार पपहुंचे हुए है। कलाकारो ने होली गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बता दे कि द्वाराहाट नगरी में रागों पर जमकर गई जा रही है होली। जहा अल्मोड़ा से आए कलाकार ललित प्रकाश ने श्याम कल्याण राग में “बाट रोकत सखी बृज को कनह्या, दधी बेचन को आज” तो रानीखेत से आये कलाकार सतीश गोरखा ने राग धमार में “कान्हा ने लूट लई, तोरे कान्हा ने लूट लई” गाकर शमां बांध दिया।

वहीं द्वाराहाट के कलाकार आर एस राणा ने राग काफी में “ये कैसी प्रीत लगाई, श्याम तुम बड़े हरजाई” गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आज की बैठकी होली गणेश नेगी, डॉक्टर तारा लाल साह के आवास पर गई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में फिर वन्यजीव का हमला, घास काटने गई महिला की मौत, इलाके में दहशत

You missed

error: Content is protected !!