ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 सांसद अजय टम्टा जनपद के भ्रमण पर पहुचे रानीखेत

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता कर किया नगर भ्रमण।

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत।  सांसद अजय टम्टा जनपद के भ्रमण पर रानीखेत पहुचे। रानीखेत पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने सांसद अजय टम्टा और क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल का फूल मलाओ व ढोल नगड़ो से स्वागत किया।

जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता कर नगर के के. मो. स्टेशन से होते हुवे विजय चौक तक पैदल भ्रमण कर जनता के साथ जनसम्पर्क किया।

सर्वप्रथम गांधी चौक पहुंच कर सांसद अजय टम्टा और क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल ने गांधी मुर्ति पर पुष्प अर्पित किए।

सांसद अजय टम्टा ने भाजपा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो को मज़बूत बनाना है।

उन्होंने अल्मोड़ा पिथौरागढ संसदीय सीट पर पुनः प्रत्याक्षी बनाए जाने पर भाजपा के शिर्ष नेतृत्व का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे बताया।

उन्होंने चौथी बार सांसद अजय टम्टा को प्रत्याक्षी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, जिला महांमत्री विनोद भट्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, जिला मीडिया प्रभारी अश्विन भगत, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश फर्त्याल (सोनू), क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश राम, मंडल अध्यक्ष राम सिंह रावत, मनीष चौधरी, मंडल महामंत्री उमेश पंत, दर्शन बिष्ट, सोशल मिडिया प्रभारी कैलाश उप्रेती, नगर मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल, नरेन्द्र रौतेला, मोहन नेगी, रोहित नेगी, दीप्ती बिष्ट, तनुजा शाह, सरिता पाण्डेय, शंकर दत्त बुधोडी, ललित केलिफ, संदीप गोयल, दिनेश अग्रवाल, जीवन कुंवार्बी, हरीश पांडे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में बड़ा मामला, प्लॉट के नाम पर 6 करोड़ की धोखाधड़ी, आयुक्त ने जांच और मुकदमे के दिए आदेश
error: Content is protected !!