ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पदोन्न्ती के सम्बन्ध में सरकार एंव विभाग के साथ कई दौर की वार्ताओं के बाद भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं होने  राजकीय शिक्षक संघ नाराज, किया आंदोलन का ऐलान

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत

रानीखेत/ताड़ीखेत।  राजकीय शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकरिणी के पत्रांक 168/आन्दोलन /2024-25 दिनाक 28-08-2024 व जिला कार्यकरणी के प्रत्रांक 134/रा०शि०संघ / अल्मोडा दिनांक 30-08-2024 द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रधानाचार्य सीमित विभागीय सीधी भर्ती परीक्षा को निरस्त करने एवं सभी स्तरो की शत प्रतिशत पदोन्न्ती के सम्बन्ध में सरकार एंव विभाग के साथ कई दौर की वार्ताओं के बाद भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं हुए।

उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए सरकार/विभाग के खिलाफ आन्दोलन का कार्यक्रम प्रेषित किया गया है। प्रेषित कार्यक्रम के कम में ब्लाक ताडीखेत के राजकीय शिक्षक संघ के शिक्षकों द्वारा निम्नवत कार्यकम के अनुसार प्रतिभाग किया जायेगा।

1:- दिनांक 02-09-2024 को सभी विधालयी शाखाओं के सभी सदस्यों द्वारा चाक डाउन कर शिक्षण कार्य नहीं किया जायेगा।

2- दिनांक 05-09-2024 को शिक्षक दिवस पर शिक्षक दिवस ना मनाते हुए काली पटटी बांध कार विरोध दर्ज किया जायेगा।

3- दिनांक 06-09-2024 को जनपद के सभी शिक्षक आकस्मिक अवकाश लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना देंगें।

4- दिनांक 11-09-2024 को ताडीखेत के शिक्षक देहरादून में कमिक अनशन में प्रतिभाग

5 दिनांक 14-09-2024 में देहरादून में आमरण अनशन प्रारम्भ कर दिया जायेगा जिसमें ब्याक ताडीखेत के सभी शिक्षक

प्रतिभाग करेंगें।

आन्दोलन का भविष्य तभी उज्जवल हो सकता है जब शिक्षक अपनी एकता और संगठन के बल पर इसे सफल बनाएँ। पत्र में दी गई तारीखों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करना आन्दोलन को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा।

हमें यह समझना होगा कि यह आन्दोलन केवल वर्तमान के लिए नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर शिक्षा व्यवस्था की नींव रखेगा।

आप सभी से निवेदन है की आन्दोलन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें । अन्यथा की स्थिती में हम केवल आरोप प्रत्यारोप की स्थिती में रह जाएंगे सही समय है एक जुट होकर संघर्ष करने का आइये मिलकर आन्दोलन को सफल बनाए ।

जीवन चन्द्र तिवारी 

ब्लाक मंत्री ताडीखेत 

रा० शि० संघ उत्तराखण्ड

यह भी पढ़ें :  डेमोग्राफी परिवर्तन मामले पर सांसद अजय भट्ट सख्त, जिलाधिकारी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
error: Content is protected !!