ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हर बरसात में काठगोदाम क्षेत्र में तबाही मचाने वाले कलसिया नाले में इस बार मानसून से पहले ही चैनेलाइजेशन और ड्रेजिंग का काम शुरू कर दिया गया है।

उप जिला अधिकारी राहुल शाह ने बताया कि पिछले वर्षों के नुकसान को देखते हुए इस बार मानसून से पहले जेसीबी और पोकलैंड मशीन लगाकर कल सिया नाले में बड़े बोल्डरों को दोनों तरफ किया जा रहा है।

साथ ही सुरक्षात्मक काम भी हो रहा है जिससे की बरसात में नाला यदि ऊफान पर आता है तो आसपास के लोगों का काम से कम नुकसान हो सके, एसडीएम का कहना है कि अगले 10 दिनों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  आज रामनगर दौरे पर रहेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, हनुमान जयंती कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
error: Content is protected !!