ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

तीन महीने पहले हुई थी शादी, पति-पत्नी की डूब कर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अल्मोड़ा। मासी में रामगंगा नदी में नहाने गए नव दंपति की डूबने से मौत हो गई है। दोनों का विवाह करीब तीन माह पहले 5 मार्च को दिल्ली में हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कनरें निवासी ममता (26) व अलीगढ़ निवासी रोहित (29) दिल्ली में सर्विस करते हैं दोनों नोएडा में रहते हैं। इसी 5 मार्च को दोनों का विवाह दिल्ली में हुआ था। ममता शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ अपने मायके कनरें आई थी।

घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन घर से रवाना हो चुके हैं। जबकि महिला के मायके कनरें में घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके माता पिता सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।

मासी में बुधवार को जिस स्थान पर नव दंपत्ति की डूबने से मौत हुई है उससे नीचे की ओर कुछ दूरी पर पहले भी कुछ लोग डूबकर काल के गाल में समा चुके हैं।

इसके बावजूद उस स्थान से आईटीआई तक के पूरे खतरनाक जोन में अब तक किसी भी विभाग अथवा अन्य लोगों ने कोई ऐसा बोर्ड नही लगाया है जिससे नहाने वाले को उक्त खतरनाक स्थान के बारे में कोई पूर्व सूचना मिल सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिशा तिवारी सम्मानित, सारथी फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

You missed

error: Content is protected !!