ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

देहरादून। 9 से 11 मई तक देहरादून में आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में हल्द्वानी के प्रेमपुर लोशज्ञानी क्षेत्र की रहने वाली मात्र 8 वर्षीय समृद्धि ग्वासीकोटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। समृद्धि व्हाइटहॉल स्कूल, उच्चापुल में कक्षा 4 की छात्रा है।

अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय समृद्धि ने अपनी माता  सीमा ग्वासीकोटी, पिता  सुशील कुमार ग्वासीकोटी तथा अपने कराटे गुरु  वीरेंद्र सिंह राठौर को दिया।

इतनी कम उम्र में राज्य स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर समृद्धि ने न केवल अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

स्थानीय निवासियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने समृद्धि को इस उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मंगलसूत्र लूटकांड का खुलासा : एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में मुखानी पुलिस व एसओजी की कार्रवाई, शातिर चोर गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!