ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जा रहे सम्मानित पत्रकारों एवं 8 यात्रियों के दल को सारथी फाउंडेशन समिति एवं एनयूजे (उत्तराखंड) की जिला कार्यकारिणी द्वारा धूमधाम तथा विधिविधान से शंखनाद कर रवाना किया।

हल्द्वानी। बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जा रहे सम्मानित पत्रकारों एवं 8 यात्रियों के दल को सारथी फाउंडेशन समिति एवं एनयूजे (उत्तराखंड) की जिला कार्यकारिणी की संयुक्त टीम द्वारा धूमधाम तथा विधिविधान से शंखनाद कर रवाना किया।

इस दौरान संयुक्त टीम में जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार दया जोशी, ईश्वरी दत्त भट्ट, अरशद अली के अलावा सारथी फाउंडेशन समिति के संयोजक संस्थापक नवीन पन्त, ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों को तिलक लगाकर, पटका एवं माला पहनाकर बाबा के जयघोष के साथ रवानगी कराई एवं शंखनाद कर भोले बाबा से सभी के लिए मंगलयात्रा की कामना के लिए प्रार्थना की गयी। 

सारथी फाउंडेशन समिति की तरफ से भक्तों को रास्ते के लिए पानी की बोतल एवं सूक्ष्म नाश्ता भी प्रदान किया गया।

बाबा अमरनाथ जाने वालों में मुकेश परगांई, पूरन रूवाली,भूवन जोशी, हरीश परगांई,मनोज शाह, शेखर बहुगुणा, मोहित नैनवाल एवं राकेश पोखरिया क स्वागत अभिनन्दन कर रवाना किया गया।

इस अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत एवं संस्थापक सदस्य ज्ञानेंद्र जोशी, कपिल परगाई, रवि कुमार, अनिल माहेश्वरी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  खाड़ी देशों में युद्ध के बीच हल्द्वानी में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, वीडियो...
error: Content is protected !!