नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित फागोत्सव 2026 के अंतर्गत आज स्वर्गीय नवीन चंद्र साह की स्मृति में स्कूली बच्चों की होली गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विद्यालयों के नन्हे कलाकारों ने पारंपरिक और सांस्कृतिक होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को रंगमय कर दिया।
प्रतियोगिता में मोहन लाल साह बल विद्या मंदिर, राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ, नरेंद्र अजय सह जगती, राम मोंटेसरी, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, मल्लिका संगीत कला केंद्र, जूनियर हाईस्कूल, अमेरिकन किड्स, राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आर्य समाज प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
सभी बाल कलाकारों ने उत्साह और उमंग के साथ सुंदर होली गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
सभा के बाल कलाकारों ने पंत पार्क और सभा भवन में शानदार प्रस्तुतियां दीं,
वहीं मल्लिका कला केंद्र के बच्चों ने आकर्षक होली गाकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में “आज मृगनयनी को यार नवल राशियां”, “मेरो चुनर में पड़ गयो दाग रे”, “मस्तानों की टोली में राधा बोलो होली”, “कैसी होली मनाई कन्हाई”, “रंग डालो न हम पर बार-बार” सहित कई पारंपरिक होलियों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति, मुकेश जोशी एवं प्रो. ललित तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि कुर्मांचल बैंक के अध्यक्ष विनय साह ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित जनों को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ प्रगति साह एवं संजय साह को राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक रंगकर्मी मिथिलेश पांडे एवं कैलाश जोशी रहे। कार्यक्रम में मनोज साह, अशोक साह, जगदीश बावरी, राजेंद्र बिष्ट, विमल साह, विमल चौधरी, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, भुवन बिष्ट, ललित साह, भीम सिंह कार्की, हीरा रावत, इदरीश मलिक, मोहित लाल साह, आनंद बिष्ट, आशु बोरा, दिव्य साह, जीवंटी भट्ट, भारती साह, पुष्पा बावरी, मीनू साह, केदार सिंह राठौर, दीप बिष्ट, गुंजन जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

