ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : डॉ. मंजुनाथ टीसी की सख्ती में चोरी का बड़ा खुलासा, अपराधियों में मची खलबली, मुखानी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100-150 CCTV खंगालकर शातिर चोर दबोचा 13 लाख के सोने के जेवरात और नगदी बरामद, पुलिस टीम सम्मानितचार धाम यात्रा से पहले बदरी-केदार मंदिर समिति का बड़ा फैसलालालकुआं नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 25 से अधिक प्रस्ताव पारित, प्रदूषण रोकथाम और गौशाला निर्माण पर हुई अहम चर्चानैनीताल : श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित होली फोटो प्रतियोगिता का आज घोषित होगा आनलाइन परिणामउत्तराखंड में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सख्ती: रुद्रप्रयाग व चंपावत में छापेमारी, 32 घरेलू सिलेंडर जब्त
खबर शेयर करे -

सुनसान क्षेत्र में खड़ी कार के भीतर युवक का शव मिलने से  मचा हड़कंप 

हल्द्वानी। शहर के सुनसान क्षेत्र में खड़ी कार के भीतर युवक का शव मिलने से जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं पुलिस भी सकते में आ गई, आनन-फानन में मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए गए और अंततः पुलिस के हाथ सफलता लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दो दिन पहले पुरानी कबाड़ कार मे मिले शव की शिनाख्त हो गई है.मृतक युवक की पहचान अल्मोड़ा के ग्राम पोखरधार, पोस्ट शीतलाखेत निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र पनीराम के रूप में हुई है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है. पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को ट्रांसपोर्टनगर में पानी की टंकी के नीचे कबाड़ हुई कार के अंदर एक युवक का शव मिला था।

आज मृतक की शिनाख्त हुई. परिवार वालों ने बताया कि मृतक अनिल पिछले 10-12 वर्षों से ट्रांसपोर्टनगर में पल्लेदारी करता था, बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले से उसकी तबीयत खराब चल रही थी।

यह भी पढ़ें :  अब जल्दी नहीं बुक कर पाएंगे LPG सिलेंडर, गैस के दाम बढ़ने के बाद नई सख्ती

You missed

error: Content is protected !!