ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 नैनीताल। भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा आयोजित सात दिवसीय बेसिक, एडवांस, कब, बुलबुल प्रशिक्षण शिविर का समापन सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम में गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। शिविर में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 175 स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों ने सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग का इतिहास, बी.पी.-6, प्राथमिक उपचार, मैप रीडिंग, विभिन्न गांठें, फांसे एवं बंधन, टोली विधि, ध्वज शिष्टाचार, संकेत एवं चिह्न, हाइक तथा नैतिक संस्कारों से संबंधित विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं सेवा भावना का विकास करना रहा।

शिविर के समापन से एक दिन पूर्व राज्य पुरस्कार वितरण एवं प्रशस्ति पत्र समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्र 2022-23 एवं 2023-24 के लगभग 150 राज्य पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओं एवं उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।

पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। उपस्थित अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभागियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समापन समारोह में राज्य प्रशिक्षक आयुक्त रेवती बिष्ट, भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्था नैनीताल के अध्यक्ष नरेंद्र साह, जिला सचिव आर. एस. जीना, जिला संगठन आयुक्त चंद्र लाल एवं सीमा सेन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त एम. एस. सैनी एवं पुष्पा दरम्वाल तथा जिला स्काउट मास्टर कमलेश सती उपस्थित रहे। सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार एवं मिताली इरेक्शन की भी उपस्थिति रही।

शिविर के संचालन में प्रशिक्षकों—सरिता सामंत, सुशीला जोशी, जीतपाल कठैत, अनुराधा पांडे, विजय बहादुर, तेजपाल गंगवार, संतोष जोशी, भुवन सूठा, लीला जोशी, माया आर्या, पंकज कुमार, सुशीला पांडे, मीनाक्षी जोशी, सरिता लोहनी एवं पुष्पा परगाई—का उल्लेखनीय योगदान रहा।

शिविर के अंतिम दिन सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसके उपरांत औपचारिक रूप से शिविर के समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. गोकुल मर्तोलिया ने अपने संबोधन में स्काउट-गाइड आंदोलन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

उक्त प्रशिक्षण शिविर जिला मुख्यायुक्त एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी जी. आर. जायसवाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फाइनेंस कंपनी कर्मियों पर महिला ने तानी रिवाल्वर, मचा हड़कंप

You missed

error: Content is protected !!