ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुखानी क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तारहल्द्वानी: झपट्टा मारों के लिए काल बना ‘ऑपरेशन प्रहार’ : एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर शातिर लुटेरों के गिरोह का गेम ओवर, लाखों के मोबाइल सहित मोटरसाइकिल बरामद, झपट्टा मार गिरफ्तारअपराधियों के लिए काल बने SSP डॉ0 मंजुनाथ टी.सी.; मुखानी चोरी कांड के शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, ​दो वारदातों का एक साथ अंत, 9 लाख के जेवरात बरामद—नैनीताल पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइकहल्द्वानी: ध्रुव रौतेला बने उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेशहल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी जारी, SOP के बावजूद महंगी किताबें लागू
खबर शेयर करे -

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाइवे पर बरतारा के पास रविवार दोपहर हादसा हो गया। महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ने सड़क के किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार खाई में पलट गई।

बाइक के पास खड़े व्यक्ति सहित कार सवार सभी लोग घायल हो गए। लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने कार से सभी निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।

बता दें कि पिथौरागढ़ निवासी दिनेश चंद्र पाटनी और उत्तराखंड के उद्यम सिंह नगर निवासी मनोज कुमार अपने परिवार के साथ महाकुंभ स्नान करने गए थे। वापस लौटते समय रविवार को रोजा थाना क्षेत्र के बरतारा के पास वृंदावन ढाबे के सामने उनकी कार सड़क के किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारती हुई खाई में पलट गई।

आसपास के सभी लोग दौड़ पड़े। लोगों ने बड़ी मुश्किल से कार में सवार सभी लोगों को निकाला गया। सभी के गंभीर चोटें आ गई थी। वहीं बाइक के पास खड़े बिंद्रा भी घायल हो गए। हादसे में कुल सात लोग घायल हो गए।

पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां पर उनका उपचार चल रहे।

यह भी पढ़ें :  ​ट्रैक्टर सड़क पर नहीं, सीधा अपराधी के अहंकार पर चला है- एसएसपी मंजूनाथ टीसी के चक्रव्यूह में हुआ गिरफ्तार, निकली हेकड़ी

You missed

error: Content is protected !!