ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हरिद्वार।  भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर का ड्रामा अब पूरी तरह पलट गया है। पहले तो उर्मिला ने रोते-बिलखते वीडियो डालकर सुरेश राठौड़ पर शारीरिक और मानसिक शोषण का गंभी‎र आरोप लगाया था।

उसने कहा था कि राठौड़ ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। लेकिन अब सुरेश राठौड़ ने करारा जवाब देते हुए उर्मिला को अपनी पत्नी मानने से ही इनकार कर दिया है और उन पर 16 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करा दिया है!

जून में की थी दूसरी शादी, इसलिए BJP ने पार्टी से निकाला

दरअसल, सुरेश राठौड़ ने इसी साल जून महीने में उर्मिला सनावर से दूसरा निकाह किया था। उत्तराखंड में UCC (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू होने की वजह से दूसरी शादी गैरकानूनी थी। इसी मामले में BJP ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उस वक्त तो लगा था कि दोनों के बीच सच्चा प्यार है, लेकिन अब सारा खेल खुल गया है।

अब उर्मिला पर ब्लैकमेलिंग का पुलिस केस!

सुरेश राठौड़ ने हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उर्मिला लंबे समय से उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी।

खुद को उनकी पत्नी बताकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर चुकी है। अपनी इज्जत बचाने के लिए सुरेश पहले ही उर्मिला को 7 लाख रुपये ऑनलाइन और 9 लाख से ज्यादा नकद दे चुके हैं। कुल मिलाकर 16 लाख रुपये से ज्यादा की वसूली हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि 21 मई को सुरेश राठौड़ ने उर्मिला को रविदास पीठ का सेवादार बना दिया था।

कल ही उर्मिला ई-रिक्शा में बैठी नजर आई थी और उसने सुरेश पर अपनी गाड़ी छीनने का भी आरोप लगाया था। उस वक्त भी उसने सुरेश को अपना पति बताया था।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 फरवरी 2026
error: Content is protected !!