ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। भवाली स्थित विश्व प्रसिद्ध आस्था केंद्र कैंची धाम में बुधवार को प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और नीम करौली बाबा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

धाम पहुंचते ही कैलाश खेर ने मंदिर में विधिवत पूजा की और कुछ समय ध्यान लगाकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। बाबा की तपोस्थली में उन्होंने गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें अद्भुत ऊर्जा और आंतरिक सुकून की अनुभूति हुई।
मंदिर के प्रबंधक प्रदीप साह ने उन्हें बाबा के जीवन से जुड़े कई प्रेरणादायक प्रसंगों, चमत्कारों और उनकी शिक्षाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्हें बाबा की जीवनी से संबंधित पुस्तकें भी भेंट की गईं।

इस अवसर पर कैलाश खेर ने कहा कि वह जल्द ही पुनः कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन करेंगे।
इस दौरान अनिल साह, महेंद्र बिष्ट सहित कई श्रद्धालु भी मौजूद रहे। जैसे ही गायक के आगमन की सूचना फैली, धाम परिसर में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने उन्हें देखने व मिलने की इच्छा जताई।
कैलाश खेर के इस आध्यात्मिक प्रवास ने एक बार फिर कैंची धाम की देश-विदेश में बढ़ती लोकप्रियता को उजागर किया है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें :  आयुष्मान कार्ड पर इलाज से इनकार, बुजुर्ग ने फर्राटेदार अंग्रेजी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सुनाई आपबीती
error: Content is protected !!