ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल कैंची धाम में गायक कुमार सानु ने किए नीब करौरी बाबा के दर्शन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल/भवाली। भारत के प्रसिद्ध गायक कुमार सानु ने सुबह कैंची धाम पहुँचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन किये।

प्रसिद्ध कैंची धाम में फिल्मी सितारों, क्रिकेटरों व देश के प्रसिद्ध गायक भी दर्शन को पहुँचने लगे हैं। सोमवार सुबह गायक कुमार सानु परिवार के साथ नीब करौरी बाबा के दर्शन करने पहुँचे।

उन्होंने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर देश की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। कैंची ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने उनका स्वागत किया।

उन्होंने मन्दिर की दिनचर्या पर चर्चा की। उन्होंने ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया को बताया कि बाबा के बारे में हमेशा सुनते थे। पहली बार दर्शन करने का सौभाग्य मिला। बाबा का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता है। धाम में आकर।मन को शांति मिली।

कहा जल्द फिर बाबा के दर्शनों को आएंगे। वही सैकड़ो प्रशंसकों ने उनके साथ सैल्फी लेकर यादें बटोरी। कहा कि देश दुनिया से हर रोज हजारों लोग बाबा के दर्शन व आशीर्वाद लेने पहुँच रहे हैं।

हर किसी पर बाबा की कृपा बरस रही है। उसके बाद घोड़ाखाल भगवान गोलू देवता के मंदिर में पहुंचे परिवार के संग पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़ें :  पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक; हर घंटे गिरेगी 5 लाशें..,BLA ने दिया ऐसा अल्टीमेटम कांप गए पाकिस्तान के आर्मी चीफ, रमजान के महीने में पाकिस्तान में पसरा मातम
error: Content is protected !!