नैनीताल। नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है।
लालकुआं पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 300 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी के निर्देशानुसार एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान सुभाषनगर बैरियर के पास से अभियुक्त मौ० रफी पुत्र शकील अहमद निवासी वार्ड नंबर 14 उजालानगर, बनभूलपुरा (जनपद नैनीताल) को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 150 अवैध Avil इंजेक्शन तथा 150 Buprenorphine Injection IP बरामद किए गए। कुल मिलाकर 300 नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए हैं।
इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 38/26, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में कोतवाली किच्छा में एफआईआर संख्या 82/25, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

