ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

घर में हुई किसी बात से नाराज होकर नहर के किनारे पर आकर बैठ गया युवक,पिता पहुंचे मौके पर,बेटे को नहर में कूदते देख पिता भी उसके पीछे-पीछे शक्ति नहर में कूदे

विकासनगर। बुधवार की रात एक पिता- पुत्र ढकरानी जल विद्युत गृह के पास शक्ति नहर में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

उधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पिता पुत्र की तलाश के लिए एसडीआरएफ को मौके पर बुला लिया गया है।

घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार की रात लगभग साढे़ आठ बजे हरबर्टपुर के हरिपुर क्षेत्र का निवासी शिवकुमार 35 वर्ष ढकरानी स्थित जल विद्युत गृह के पास शक्ति नहर के किनारे पर बैठा हुआ था।

इस दौरान उसने अपने पिता बालकराम 60 वर्ष को अपनी ओर आते देखा। इसके पहले कि वह उस तक पहुंच पाते शिवकुमार उर्फ सन्नी नहर में कूद गया।

बेटे को नहर में बहते देख पिता ने भी उसके पीछे नहर में छलांग लगा दी। घटना में पिता पुत्र शक्ति नहर के तेज बहाव में लापता हो गए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही हरिपुर क्षेत्र के निवासी ग्रामीण भारी संख्या पर भारी संख्या में मौके पर जमा हो गए।

इसी बीच सूचना पाकर सीओ विकास नगर भास्कारलाल शाह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि घटना के तुरंत बाद स्थानीय तैराक लोगों ने नहर में उनकी तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं लग पाया।

उधर, पुलिस अधिकारियों ने एसडीआरएफ को मौके पर बुला लिया है। इसके साथ ही ढालीपुर स्थित जल विद्युत गृह के इंटक पर भी लापता पिता पुत्र की तलाश की जा रही है।

मौके पर मौजूद सीओ विकास नगर भास्कारलाल शाह बताया कि प्रारंभिक तौर पर यही जानकारी मिली है कि युवक घर में हुई किसी बात से नाराज होकर नहर के किनारे पर आकर बैठ गया था।

उसे समझा बुझाकर वापस ले जाने के लिए उसके पिता मौके पर पहुंचे थे लेकिन, बेटे को नहर में कूदते देख वह भी उसके पीछे-पीछे शक्ति नहर में कूद गए।

यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु का जनसंपर्क तेज, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर शुरू हुई चर्चाएं

You missed

error: Content is protected !!