ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में बेकाबू डम्पर ने टीपी नगर में मोमो खा रहे अनिल को रौंदा, सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत 

हल्द्वानी। शहर के टीपी नगर चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। खनन सामग्री से लदे बेकाबू डम्पर ने युवक को कुचल दिया, गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान अनिल रौतेला पुत्र हरीश रौतेला निवासी कैंची धाम तहसील हरतपा गांव के निवासी थे। के रूप में हुई है, जो वह हल्द्वानी में चोला मंडलम फाइनेंस लिमिटेड में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे।

मृतक युवक के भाई अर्जुन से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे उनका छोटा भाई अनिल घर से टीपी नगर चौकी के पास स्थित एक फास्ट फूड सेंटर पर मोमो खाने पंहुचा था।

इसी दौरान टीपी नगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर (UA04 D 4346) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके पेट और पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में अनिल को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद उसने दम तोड़ दिया।

अनिल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। अनिल के दोस्तों ने बताया वह बहुत ही होनहार युवक था, उनके माता-पिता गांव में खेती-किसानी करते हैं।

फिलहाल पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

युवा बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी ने बताया कि हादसे के बाद युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

डम्पर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। साथ ही डम्पर को सीज कर दिया है, सीओ ने बताया परिजनों से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें :  महिला आयोग जनसुनवाई: पति शराब पीकर करे मारपीट तो महिलाएं आत्मरक्षा के लिए रखें डंडा – उपाध्यक्ष
error: Content is protected !!