ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री बालकनाथ मंदिर ऊँचापुल में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया है।

कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन करते हुए ऊँचापुल चौराहे पर शिव मंदिर से कलश भरकर कथा पंडाल तक पहुँचे।

आज जजमान के रूप में पूर्वांग पूजन में रेवाधर पाठक/ तारा पाठक,दया किशन जोशी/भगवती जोशी,पूरन चंद्र जोशी/गीता जोशी, कमल जोशी/चंद्र कला जोशी बैठे।दोपहर 2 बजे से श्रीमद्भागवत कथा में व्यास पूजन के साथ कथा का सुभारम्भ हुआ, कथा व्यास गिरीशानंद जोशी जी द्वारा कथा में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सारे पुराणों में श्रेष्ठ है।

इसके श्रवण मात्र से सारे कष्टों का निवारण हो जाता है, क्योंकि भगवान कहते है कि इस पुराण में स्वयं विराजमान रहता हूँ, हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्ष वर्द्धन पांडे ने बताया कि कथा आज से प्रारंभ होकर 22 मई को विश्राम लेगी।

पूजन कार्य में पंडित हेम सत्यबली, मनोज जोशी, पंकज पंत, रूपेश जोशी आदि विद्वानों द्वारा संपन्न करायी।

समिति कि ओर से कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली, कोषाध्यक्ष हेम पंत, सलाहकार प्रकाश जोशी सहित बाबा बालकनाथ मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और ऊँचापुल के भागवत प्रेमीजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : काठगोदाम में भारत स्काउट-गाइड का भव्य प्रशिक्षण शिविर, 170 से अधिक प्रशिक्षक ले रहे हैं प्रशिक्षण
error: Content is protected !!