ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव हेतु कड़ी चौकसी

FST टीम की सघन वाहन चैकिंग अभियान में 70,000 की नगदी जफ़्त

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है।
आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में FST टीम व पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आईटीआई तिराहे पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK-04AK-5555अर्जुन ढैला निवासी कृष्ण बिहार फेस-2 गैसगोदाम के कब्जे से कुल 70,000 रुपये बरामद किये गए।
वाहन स्वामी अर्जुन से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया।
उक्त धनराशि जमा कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।

टीम-

1- उ0नि0 ज्योति कोरंगा
2- ASI मान सिंह
3- का0 संतोष कुमार

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पुलिस मौजूदगी में मारपीट का वीडियो वायरल, सख्त कार्रवाई के निर्देश
error: Content is protected !!