ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसओजी व बनभूलपुरा पुलिस टीम ने 200 नशीले इंजेक्शन के साथ सप्लायर धर दबोचा

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के विजन को साकार करते एसएसपी नैनीताल

युवाओं की नसों में जहर घोलने वाले नशे के सौदागर को एसओजी व बनभूलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 200 नशीले इंजेक्शन बरामद

नैनीताल। “Drug Free Devbhoomi मिशन-2025 अभियान के अन्तर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी  प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी एसओजी निरीक्षक  हरपाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बनभूलपुरा  सुशील जोशी के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस एवं एस.ओ.जी. की संयुक्त टीम द्वारा दौराने चैकिंग हिमालय स्कूल के सामने गौला बाइपास रोड, यात्री विश्राम गृह, थाना बनभूलपुरा देखरेख शान्ति व्यवस्था *एक बड़े नशा तस्कर को दबोचा गया।

उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 230/2025, धारा 8/22 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त 
जुबैर पुत्र मरहूम मौबीन, निवासी उतर उजाला वार्ड नं. 30, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल उम्र 30 वर्ष

यह भी पढ़ें :  युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
error: Content is protected !!