ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दोहरे हत्याकांड व गुलदार हमले के बाद SSP पहुंचे मोर्चरी, पीड़ित परिवारों को दिया न्याय का भरोसा

हल्द्वानी। गल्ला मंडी क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड और मुखानी क्षेत्र में गुलदार के हमले की दर्दनाक घटनाओं के बाद एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने संवेदनशील पहल करते हुए मोर्चरी पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

एसएसपी ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में पुलिस की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने गल्ला मंडी में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही।

वहीं मुखानी क्षेत्र में गुलदार के हमले में महिला की मौत पर भी उन्होंने गहरा दुःख व्यक्त किया और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

एसएसपी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और दोनों मामलों में जांच गंभीरता से की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 मार्च 2026

You missed

error: Content is protected !!