ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में रामसेवक सभा प्रांगण में राधा-कृष्ण के विहंगम नृत्य नाटिका का मंचन किया गया 60 किलो फूलों से वर्षा की गई

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल । श्री रामसेवक सभा के 30वें फागोत्सव के अंतर्गत आज स्व. लेफ़्ती. अंशुमान नयाल की स्मृति में श्री राम सेवक सभा नैनीताल के बाल कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण के विहंगम नृत्य नाटिका का मंचन किया गया,जिसमें फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही ।

शाम के समय श्री राम सेवक सभा नैनीताल प्रांगण में बैठकी होली का भी आयोजन किया गया। बल कलाकार ने होली समूह गान ,,गणेश वंदना ,रंग की होली , ओरे पिया आज रंग है नया ,राधे राधे ,ऊ मुरली जोर से बजा रे नंदलाल , राधा कृष्ण की फूल की होली प्रस्तुत कर होली में सबको मंत्र मुग्ध किया । 60 किलो पुष्प की वर्षा की गई । पूरा नैनीताल रंगों एवं फूलों के साथ राधे राधे हो गया।

आराधना कोहली तथा दिया ने इन बाल कलाकारों को निर्देशन किया । बाल कलाकारों ने आज ब्रिज में होली रे राशियां ,अबीर उड़ता गुलाल उड़ता ,होली खेले रघुवीरा अवध में ,उड़ी गोचे अबीर गुलाल , ध्यान धरो रे मन में शिव शंकर का ध्यान ,तेरी आंखों में डाली गुलाल राशियां ना माने रे ,कृष्ण के हाथ कनक पिचकारी राम के हाथ कनक पिचकारी प्रस्तुत कर होली का रंग में भिगोया बच्चो ने राधा कृष्ण नृत्य दिखाकर लोगों को झूमने मे मजबूर कर दिया बाहर से आए पर्यटकों ने भी खूब आनंद उठाया ।

यह भी पढ़ें :  युगमंच के 30वें होली महोत्सव की तैयारियां पूर्ण, 27 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगा 30वां युगमंच होली महोत्सव
error: Content is protected !!