मकणों मे न्याय के देवता गोलज्यू व भैरब की मूर्ति की स्थापना।
रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। ग्राम पंचायत मकणों मे न्याय के देवता गोलज्यू व भैरब की मुर्ति की स्थापना गोलज्यू के डगरी हिमांशु फर्त्याल के मार्गदर्शन से की जा रही है।
सर्वप्रथम महिलाओ द्वारा मुख्य सड़क से मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात मंदिर प्रागण मे पंडितो ने मंत्रो के साथ मूर्ति स्थापना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कार्य प्रारंभ किए।
आपको बता दे कि मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आज से तीन दिनो तक चलकर 27 जून को मूर्ति स्थापना व भंडारे का आयोजन किया जायेगा। ग्रामीणो की कई वर्षो से यह इच्छा थी की मंदिर को भव्य रुप दिया जाए।
इसी क्रम मे आज सभी ग्रामीणो ने मिलकर यह कार्य का शुभारंभ किया। वही महिलाओ ने मंदिर प्रागण मे भजनो से कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, पूर्व प्रमुख रचना रावत, नरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, देव सिंह रावत, भगवत सिंह रावत, कृपाल सिंह रावत, बालम सिंह रावत, बसंत सिंह नेगी सहित सभी ग्रामीण जनता उपस्थित रही।














