ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शातिर महिला ने रची खौफनाक साजिश, पहले पति को ठुकराया, फिर रहने लगी प्रेमी के साथ, प्रेमी रास न आया तो पूर्व पति को लगाया गले, फिर रची खौफनाक साजिश, प्रेमी को खाने में जहर मिलाकर दी खौफनाक मौत

शादी के नौ साल बाद पत्नी को फिर से प्यार हो गया। पति को छोड़ महिला दूसरे शहर में जाकर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी थी। महीनों तक दोनों एक साथ खुशी-खुशी रह रहे थे। लेकिन, फिर एक दिन अचानक महिला के पति की दोबारा एंट्री पत्नी के जीवन में हो गई।
पति-पत्नी में सुलह के बाद दोनों ने एक खौफनाक कदम उठाया। महिला ने अपने प्रेमी को खाने में जहर देखकर मर्डर कर दिया। हत्या के बाद पति-पत्नी दोनों फरार होने की फिराक में घूम रहे थे, लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला का प्रेमी यूपी के पीलीभीत का रहने वाला था।

खाने में जहर देकर प्रेमी की हत्या कर फरार महिला और उसके पति को सिडकुल पुलिस ने सोमवार को चंद्राचार्य चौक क्षेत्र से दबोच लिया। मूलरूप से झारखंड निवासी दंपति फरार होने की फिराक में था। प्रेमी के रोजाना मारपीट से तंग आकर उसकी हत्या की गई थी।

नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि 16 जून को लक्ष्मण पुत्र राधाकृष्ण निवासी ग्राम खजुरिया धुरिया पलिया थाना माधोटांडा, कलीनगर पीलीभीत यूपी का शव चौहान मार्किंट रावली महदूद में किराए के कमरे में मिला था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।जांच में सामने आया था कि मृतक के साथ रह रही महिला गायब थी। मृतक के परिजन यहां पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक को जहर देकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उसके भाई श्रीराम की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

एसपी सिटी ने बताया कि तीन सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसके बाद रविवार देररात पुलिस टीम ने चंद्राचार्य चौक क्षेत्र से महिला, उसके साथ एक पुरुष को पकड़ लिया।

थाने लाकर की गई पूछताछ में सामने आया कि युगल दंपति है। महिला का नाम अंजू देवी और उसके पति का नाम मधु राय निवासीगण ग्राम कुण्डवे थाना जरमुडी, जिला दुमका, झारखंड है।

एसपी सिटी ने बताया कि महिला की शादी नौ वर्ष पूर्व हुई थी। उसका पति उसे अक्सर मारता पीटता था। इसलिए कुछ माह पूर्व महिला अपने घर से चली आई थी। महिला की पीलीभीत में लक्ष्मण से मुलाकात हुई थी।
नजदीकी बढ़ने पर दोनों साथ रहने लग गए थे। पेशे से चालक लक्ष्मण के परिजनों ने शादीशुदा महिला को लेकर ऐतराज जताया तो वह कुछ माह पूर्व यहां आकर रहने लगे।

बताया कि अंजूदेवी यहां रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर आने जाने लगी। यह जानकारी रिश्तेदार ने उसके परिजनों को दी। पति ने यहां पहुंचकर पत्नी से मुलाकात की, तब दोनों के बीच सुलह हो गई।

महिला ने मधु राय को अपना भाई और आठ साल के बेटे को भतीजा बताकर लक्ष्मण से परिचय कराया। उसके बाद सिडकुल में ही अपने कमरे के पास किराए का कमरा दिला दिया। चंद दिन बाद जब प्रेमी को उन दोनों पर संदेह हुआ, तब उसने अंजू को पीटा।

आए दिन वह अंजू को पीटने लगा। पत्नी की पिटाई को लेकर क्षुब्ध पति ने पत्नी के साथ मिलकर लक्ष्मण की हत्या करने की योजना बनाई।

एसपी सिटी ने बताया कि 13 जून को खाने में जहर पिलाकर परोसने के बाद प्रेमी की हत्या कर महिला अपने पति के साथ फरार हो गई थी, जिन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली हत्या, पूर्व विधायक के चचेरे भाई की दराती-फावड़े से बेरहमी से हत्या

You missed

error: Content is protected !!