ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कार से कुचलने का प्रयास करने वाले आईटीआई गैंग के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। गौरव नेगी पुत्र उमेश सिंह निवासी वसुन्धरा कालौनी बरेली रोड हल्द्वानी ने थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न0 349/24 धारा 115(2)/109 बीएनएस बनाम आदित्य नेगी आदि का अभियोग पंजीकृत कराया गया।

जिसमें वादी द्वारा अंकित किया गया कि अभियुक्त गणों द्वारा एक राय होकर उसके साथ मारपीट कर अभियुक्त आदित्य नेगी द्वारा बिना नम्बर प्लेट के वाहन सफेद स्वीफ्ट कार से कुचलने का प्रयास किया गया।

मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए  प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एव क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एंव प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर दिनांक 29/09/24 को आईटीआई गैंग के एक अभियुक्त को होण्डा तिराहे से फायर सर्विस की तरफ वाली सडक से गिरफ्तार किया गया। जिसे मा० न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त दीपक पंचपाल पुत्र रमेश पंचपाल नि० मदकोट मुनस्यारी जनपद पिथौरागढ़ हॉल-नारीमन तिराहा काठगोदाम ।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी नगर पालिका के एक साल पूरे, “एक साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गिनाई गईं विकास उपलब्धियां

You missed

error: Content is protected !!