पतलोट महाविद्यालय के छात्रों ने महाविद्यालय भवन में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का लगाया आरोप
उच्च स्तरीय जांच करने की की मांग, दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी
भीमताल/ओखलकांडा। राजकीय महाविद्यालय पतलोट में जो नवनिर्मित बिल्डिंग हैंडोवर होने से पहले ही दीवारों में दरार आना शुरू हो गए हैं।
बिल्डिंग को संचालित किए हुए एक महीने के आसपास ही हुआ है।
कॉलेज की छत के भी खराब होने लग गयी हैं।
कॉलेज के भवन का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ है उद्घाटन होने से पहले ही कालेज के भवन निर्माण में कमियां पाई जा रही हैं।
जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि भवन निर्माण में कितनी घटिया सामग्री का उपयोग किया गया होगा।
पतलोट महाविद्यालय के छात्रों ने छात्र नेता पवन पनेरु के नेतृत्व में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा, महाविद्यालय भवन निर्माण के निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग
श्रीमान प्राचार्या महोदय राजकीय महाविद्यालय पतलोट (नैनिताल)
विषय महाविद्यालय ननिर्मित भवन में हो रही अनुमिकताएँ पाए गये है।
महोदय
सविनिय निवेदन इस प्रकार है कि हमारे नवनिर्मित भवन जो कि आजकल हि बना है। जिसमें अभी बिल्डिंग का उत्घाटन भी नी हो चुका हैं। लेकिन इसका एकबार मजिस्टेट जाँच हो चुकी है, लेकिन अभी भी बिल्डिंग में काफी दारे पड़ चुकी है। और पैट निकल चुका है।
कहि कहि पर टायल भी टूट चुके है। इसलिए महोदय जी से निवेदन है कि विभाग द्वारा हो रही अनियमितताओं को सुधारा जाएं ।
ताकि छात्र संघ और छात्र-छात्राएं कुछ अन्य कदम उठाने को तैयार ना हो।
अत: महोदय जी से निवेदन है कि शीघ्र से शीघ्र इसकी जाँच कराएँ अन्यथा छात्र-छात्राएँ कोई भी कदम उठाएंगा तो इसके जिम्मेदार कॉलेज प्रसासन और मंडी समिति विभाग रहेगा ।















