ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ, हल्द्वानी में 07 मई को एक विशाल पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश की 11 से अधिक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ भाग लेंगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कुमाऊँ क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान करना है इस कैंपस ड्राइव में बीबीए, बीसीए, बीकॉम, पॉलिटेक्निक, बीएससी, बीटेक, बीफार्मा, डीफार्मा, एमकॉम, एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों के छात्र चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

यह अवसर स्नातक, परास्नातक एवं एडवांस डिप्लोमा स्तर के विद्यार्थियों के लिए खुला है। चयन आईटी, मैनेजमेंट, कस्टमर सर्विस, मार्केटिंग, सेल्स और ऑपरेशन्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में होगा।

यह भी पढ़ें :  होलिका दहन में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30वें फागोत्सव पर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना
error: Content is protected !!