ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। केमू स्टेशन के पास खड़ी बस में एक कंडक्टर का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

मृतक के मुंह से खून निकल रहा था और पास में अंगूर पड़े हुए थे, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है। हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में इसे आपराधिक घटना नहीं माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ के बत्यूली थल निवासी सुरेश चंद्र (50) पुत्र रमेश चंद्र केमू की बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत थे।

वह हल्द्वानी से अल्मोड़ा-बागेश्वर रूट पर ड्यूटी करते थे। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि केमू स्टेशन के पास खड़ी बस में उनका शव पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सुरेश के मुंह से खून निकलता पाया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित किया।

मृतक के भाई ने बताया कि उनकी आखिरी बार 12 मार्च को सुरेश से बात हुई थी। वहीं, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं।

प्रारंभिक जांच में किसी तरह की आपराधिक घटना सामने नहीं आई है। मृतक की जेब से 500 रुपये का नोट भी बरामद हुआ है, जिससे लूट की संभावना से भी इनकार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कसी सुरक्षा की कमान
error: Content is protected !!