ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 बनभूलपुरा में अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब यहां चला बुलडोजर

हल्द्वानी। अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर लगातार चल रहा है, हल्द्वानी के राजपुर इलाके में नजाकत खान के बगीचे नाम की जगह से आज नगर निगम की अतिक्रमण हटाया, करीब 2 से 3 एकड़ जमीन पर नगर निगम का बुलडोजर चला।

बताया जा रहा है की पूरी जमीन नजूल की है और फ्री होल्ड नहीं है, ऐसे में सरकारी जमीन को खुद-बुर्द करने का काम किया जा रहा था, अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर आयुक्त और प्रशासनिक अधिकारियों की अतिक्रमण कार्यों से तीखी नोकझोंक भी हुई।

इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि नजूल की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा….. नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाकर जिस स्थान को ताड़बाड़ किया जा रहा है उस स्थान पर नगर निगम अस्थाई गौशाला बनाने की कवायद में जुट गया है।

नगर आयुक्त ने आम जनता से अपील की है कि वह किसी के बहकावे में ना आए, उन्होंने कहा जमीन की खरीद बेचने से पहले कागजों को जाँच कर लें, इसके अलावा जो जमीन फ्री होल्ड नहीं है।

उसको बिलकुल न खरीदें क्योंकि आने वाले समय में दिक्कत खड़ी हो सकती है, क्योंकि हल्द्वानी में अधिकतर उन जगहों पर अतिक्रमण है जो जगह नजूल की है और फ्री होल्ड नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, अबतक तीन लोगों की मौत
error: Content is protected !!