ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को सजाने का काम लेक सिटी क्लब ने किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। संस्कृति विभाग के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित हरेला मेले का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उन्होंने कहा कि हरेला मेला हमारी संस्कृति से जुड़ा है मेला आपस में मेलजोल को बढ़ावा देते हैं, उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को और परंपराओं को सजाने का जो काम लेक सिटी क्लब ने किया है इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने कहा भारत की सभ्यता और संस्कृति में उत्तराखंड का महत्वपूर्ण योगदान है, इससे पूर्व लेक सिटी क्लब द्वारा आयोजित हरेला मेला शोभायात्रा में विभिन्न महिलाएं एवं छात्र-छात्राओं ने एवं सांस्कृतिक दलों ने बड़ चढ़ कर भागीदारी की।

जिसमें उनके द्वारा हमारी संस्कृति को बचाने के लिए विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें क्लब के द्वारा प्रथम द्वितीय और तृतीय झांकी को पुरस्कृत किया गया।

जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में शेर का डांडा द्वितीय के सदस्यों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और हल्द्वानी की गौरा महेश्वर की टीम ने द्वितीय स्थान और नैनी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया , लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा हरेला महोत्सव के दौरान शोभायात्रा का शुभारंभ जो किया गया ।

वह शहर में एक विशेष आकर्षण का केंद्र ,एवं सराहनी रहा ,कार्यक्रम में सांस्कृतिक दलों ने नंदा राज यात्रा ,बगवाल, हरेला पर्व, पर्यावरण बचाने का संदेश व विभिन्न कार्यक्रमों की झांकियां निकाली गई ,कार्यक्रम की शुरुआत मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर के बच्चों ने आकर्षक सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर की, इस अवसर पर हल्द्वानी से विभिन्न दलों ने प्रतिभाग किया।

जिनमें गोरा महेश्वरी, सांस्कृतिक मंच, मधुबन, नई सोच नई उमंग, के साथी शामिल थे, नैनीताल नगर के विभिन्न महिला दलों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया, कार्यक्रम कल भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष आभा साह, हेमा भट्ट, रानी शाह ,रमा भट्ट, प्रगति जैन, जीवंती भट्ट, विनीता पांडे, गीता शाह, ज्योति ढोंडियाल, दीपा पांडे , प्रेमाधिकारी, सीमा सेठ ,रमा तिवारी , मीनाक्षी कीर्ति,अमिता शाह, कविता त्रिपाठी ,सरस्वती शिराला ,जय वर्मा ,मीनू बुधला कोटी ,कंचन जोशी ,भावना शाह, वंदना जोशी ,पल्लवी, तुसी, अनुराधा भट्ट, मानसी गर्ग, तनु सिंह, आदि थे, कार्यक्रम का संचालन दीपा पाण्डे व प्रगति जैन ने किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : फतेहपुर रेंज में आतंक का पर्याय बन चुका बाघ 20 दिन बाद आया काबू में, वन कर्मियों को मिली बड़ी सफलता
error: Content is protected !!