ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल में तीज उत्सव पर बुज़ुर्ग एवं गृहिणी महिलाओं को सम्मानित किया गया 

रिपोर्टर गुड्डू सिह ठठोला

भीमताल में आयोजित तीज उत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज की उन बुज़ुर्ग एवं गृहिणी महिलाओं को सम्मानित करना था, जिन्हें प्रायः सार्वजनिक मंचों या आयोजनों में अवसर नहीं मिल पाता।

जहाँ एक ओर प्रसिद्ध हस्तियों और लोकप्रिय व्यक्तियों को निरंतर आमंत्रित किया जाता है और मंच प्रदान किए जाते हैं।

वहीं ये महिलाएं वर्षों से अपने घर-परिवार की सेवा में लगी रहती हैं, लेकिन समाजिक मान्यता और अवसरों से वंचित रह जाती हैं।

इस आयोजन के माध्यम से ऐसे सभी महिलाओं को केंद्र में लाकर उनके योगदान को सराहा गया और उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया।

उनकी मुस्कान और प्रसन्नता ने आयोजन को अत्यंत भावुक और सार्थक बना दिया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में कनिष्क ढिंगरा को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोबारा बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री

You missed

error: Content is protected !!